Ajay AryaAjay Arya 21-Feb-2026
(350 View)

मौज-मस्ती एवं नशे के लिए बाइक चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मौज-मस्ती एवं नशे के लिए बाइक चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

देवली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में वांछित आरोपी मुकेश खटीक निवासी महुआ (टोंक) को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि पीड़ित मुबारक अली ने 28 जनवरी को दुकान के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि की सहायता से संदिग्धों का डेटाबेस तैयार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की तो आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी स्मेक के नशे का आदी है तथा मौज मस्ती व नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात करता था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel