स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल पनवाड़ में प्रवेश शुरू हो गए है। कक्षा 1 से 9 तक की कक्षाओं की रिक्त सीटों पर प्रवेश नीति के अनुसार ही प्रवेश होगा।
प्रवेश प्रभारी जितेंद्र सोयल ने बताया कि स्कूल में फॉर्म भरकर जमा कराने की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 है, इसके बाद आवेदन नहीं लिए जाएंगे। कक्षा 1 एवं कक्षा 6 की 40-40 सीटों पर शत प्रतिशत नवीन प्रवेश होंगे। शेष कक्षाओं में रिक्त सीटों पर पॉलिसी के अनुसार ही प्रवेश होगा। कक्षा 1 के लिए आधार तिथि 31 मार्च है तथा इस तिथि को आवेदक की आयु 6 वर्ष होना अनिवार्य है। तथा कक्षा 6 के लिए आयु 10 वर्ष से 12 वर्ष का होना अनिवार्य है। निर्धारित सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर 23 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। कक्षा 9 के लिए 18 मार्च को मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। सभी चयनित आवेदकों को 30 मार्च तक अनिवार्य रूप से फॉर्म भरकर स्कूल में जमा करना अनिवार्य है। 1 अप्रैल से नया सत्र शुरू होगा।
स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल जहाजपुर में भी प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ की जा रही है। प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभिभावक विद्यालय कार्य दिवस में कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ










