कोटा बड़ा नयागांव स्थित गुरुद्वारा से बाबा लखा सिंह के नेतृत्व में धुआं कला गुरुद्वारा के लिए निकली पवित्र नगर कीर्तन यात्रा का देवली में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में गुरु नाम लेवा साध संगत द्वारा स्वागत किया गया।
नगर कीर्तन जत्थे का स्वागत पेट्रोल पंप चौराहे पर किया गया, जहां जो बोले सो निहाल..के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कीर्तन की अगुवाई में श्रद्धालुओं ने मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा तक शोभायात्रा निकाली। इस दौरान शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जो बोले सो निहाल.. के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने रथ में सजे गुरु ग्रंथ साहिब के भी दर्शन किए। गुरुद्वारा परिसर में पहुंचने पर साध संगत द्वारा यात्रियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। धुआंकलां स्थित प्रसिद्ध धन्ना भगत गुरुद्वारा में रविवार को सालाना जोड़ मेला श्रद्धा और उत्साह के साथ मनेगा।
नगर कीर्तन यात्रा का शहर में हुआ भव्य स्वागत










