देवली शहर में 4 मार्च को होली धुलण्डी के मौके पर जलदाय विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित किया गया है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि प्रातः 10.30 से 11.15 तक प्रताप कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, 11:30 से 12.15 तक ज्योति कॉलोनी, एजेंसी एरिया, पटेल नगर, हनुमान नगर, 1.30 से 2.15 तक छतरी चौराहा, घोसी मोहल्ला, विवेकानंद कॉलोनी, चर्च रोड, बजरंग कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, जहाजपुर चुंगी नाका, बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल सप्लाई की जाएगी।
होली धुलण्डी के मौके पर जलदाय विभाग ने पेयजल सप्लाई का समय निर्धारित किया










