देवली उपखण्ड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में राज्य सरकार के निर्देशानुसार महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक दिवस मनाया गया।
शिक्षक सुगन चन्द कुमावत ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि आज का दिन केवल राज्यारोहण नहीं स्वाभिमान के राज्याभिषेक का दिवस हैं। महाराणा प्रताप ने जब सिंहासन संम्भाला तब परिस्थितियाँ विपरित थी पर उनका संकल्प अडिग और अटल था। मेवाड की धरती ने उस दिन एक ऐसे शासक को पाया जिसने सम्मान को जीवन से भी ऊपर रखा, उनका राज्याभिषेक आने वाली पीढियों के लिए आत्मबल की ज्योति बन गया। इस अवसर उप प्रधानाचार्य पारस मीना, रामनिवास कुमावत, हनुमान जाट, सावर लाल कुमावत, शा. शिक्षक अनिल कुमार टेलर, पंचायत सहायक राम कुवार मीना, सीमा जाट उपस्थित रहे।
राजकीय विद्यालय में महाराणा प्रताप का राज्याभिषेक दिवस मनाया










