देवली उपखण्ड के श्री श्याम मंदिर सिरोही धाम में शुक्रवार 27 फरवरी को सायं 7.30 बजे फाल्गुन एकादशी के पावन अवसर पर श्री श्याम भक्तों द्वारा रंग रंगीलो फागोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में भव्य दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योत एवं श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन होगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक नितिन मंगल (देवली), राहुल अग्रवाल (देवली), रानू सेन (सवाई माधोपुर) एवं तनुश्री (चित्तौड़गढ़) अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया जाएगा। आयोजकों ने सभी श्याम प्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर भक्ति एवं उत्साह के इस महोत्सव में सहभागिता निभाने की अपील की है। यह फागोत्सव भक्तों के लिए भक्ति, संगीत और उत्सव का अनूठा संगम होगा, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
श्री श्याम मंदिर सिरोही धाम : फाल्गुन एकादशी पर रंग रंगीलो फागोत्सव का भव्य आयोजन 27 फरवरी को










