दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के दिन तरुण खटीक की हत्या के विरोध में देवली में खटीक समाज के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया तथा पेट्रोल पंप चौराहे से नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचे और एसडीएम रूबी अंसार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में हत्यारों को फांसी की सजा देने, मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता तथा पूरे मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि होली के मौके पर असामाजिक तत्वों द्वारा खटीक समाज के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जिसका खटीक समाज सहित पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है। समाजसेवी नोरत खींची ने बताया कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो खटीक समाज और हिंदू समाज सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस दौरान रामसिंह, अमित, मुकेश, संपत, ललित, बंटी, सत्यनारायण सहित खटीक समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।
दिल्ली में युवक की हत्या के विरोध में खटीक समाज ने किया प्रदर्शन : हत्यारों को फांसी, परिजनों को 1 करोड़ मुआवजा व सीबीआई जांच की मांग










