देवली के महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में कक्षा 1 से 12 वीं तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने बताया कि प्रवेश के इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के लिए निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र भरने की अवधि 14 मार्च से 23 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त आवेदनों की सूची तथा कक्षावार रिक्तियों की सूचना 24 मार्च ल को विद्यालय के नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी। प्रवेश प्रभारी अमित पांचाल ने बनाया कि प्रवेश के लिए 25 मार्च को लॉँटरी प्रक्रिया आयोजित की जाएगी तथा लॉटरी के माध्यम मे चयनित विद्यार्थियों की सूची 27 मार्च को विद्यालय के नोटिम बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। विद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र का शिक्षण कार्य 1 अप्रैल से प्रारम्भ किया जाएगा।
महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू










