देवली में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ जिंदल की अध्यक्षता में दांडी मार्च दिवस मनाया गया।
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में ब्रिटिश नमक कानून के खिलाफ गुजरात के साबरमती आश्रम से अहिंसात्मक दांडी यात्रा की शुरूआत कर पुरे देश में अलख जगाई थी। यह आन्दोलन स्वतंत्रता संग्राम में मील का पत्थर साबित हुई। आंदोलन में शामिल स्वतंत्रता संग्रामी सेनानीयों की स्मृतियों में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर पालिका के पास ष्दांडी मार्चष् स्मृति स्मारक पर पुष्पांजलि, माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए योगदान को याद किया। इस मौके पर टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज, दिनेश जैन, पंकज नथैया, रोहित चंदेल, राजू पाठक, राजू ग्वाला, इस्तुकार अली, राजेन्द्र चांवरिया आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
दांडी मार्च दिवस पर नगर कांग्रेस कमेटी ने पुष्पांजलि अर्पित की










