देवली उपखण्ड में राजमहल क्षेत्र की नवगठित ग्रामपंचायत नयागांव के सतवाड़ा ग्राम का मुख्य मार्ग पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे राहगीरों व ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीण परशुराम जाट ने बताया कि उक्त मार्ग ग्राम को राजमहल- संथली मार्ग से जोड़ता है, तथा दशकों पहले बनी सड़क में बड़े बड़े गड्डे बन चुके है साथ ही डामर पुरी तरह उखड़ चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग में उचित पानी की निकासी व नाली निर्माण नहीं होने से कीचड़ की समस्या बनी रहती है जिससे वाहनों की निकासी भी मुश्किल हो जाती है व फिसलन का डर बना रहता है। क्षेत्र में दुर्गंध के साथ मौसमी बीमारियों का भय बना रहता है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से गुणवत्ता युक्त सड़क व नाली निर्माण की मांग की है।
मुख्य मार्ग में जगह जगह गड्ढे व कीचड़ जमाव से ग्रामीण परेशान










