Ajay AryaAjay Arya 14-Mar-2026
(96 View)

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया प्रकरणों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में किया प्रकरणों का निस्तारण

देवली के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, ग्राम न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट दूनी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
लोक अदालत में बेंच के पीठासीन अधिकारी हर्ष मीणा न्यायिक अधिकारी ग्राम न्यायालय तथा सदस्य अनिल कुमार भुरेठा अधिवक्ता थे। लोक अदालत में रीडर पुष्पेंद्र अग्रवाल, भजनलाल मीणा, महेश लक्षकार एवं तालुका विधिक सेवा समिति सचिव विजय गौड़ तथा अन्य कर्मचारी, अधिवक्ताओं का सहयोग रहा। लोक अदालत में सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारी, बीएसएनएल के प्रतिनिधि तथा पक्षकारान उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में राजीनामा कर राशि वसूल की।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel