Ajay AryaAjay Arya 13-Mar-2026
(384 View)

एसडीएम व डिप्टी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया, पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध

एसडीएम व डिप्टी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया, पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध

देवली उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं पुलिस उपाधीक्षक हेमराज द्वारा देवली शहर, दूनी एवं घाड़ में स्थित गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया, जहां पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर का स्टॉक पाया गया।
एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मोहन गैस एजेंसी पर घरेलू सिलेंडर का प्रारंभिक स्टॉक 400 सिलेंडर गुरुवार के शेष एवं शुक्रवार की 720 सिलेंडर की सप्लाई प्राप्त हुई। कुल 1120 सिलेंडर में से 650 की डिलिवरी उपभोक्ताओं को दी गई तथा 38 सिलेंडर सीएससी सेंटर पर होने के उपरांत 432 सिलेंडर का स्टॉक गोदाम में पाया गया है जो पर्याप्त है। इसी प्रकार उपखंड अधिकारी एवं पुलिस उप अधीक्षक ने प्रवर्तन निरीक्षक के साथ दूनी एवं घाड़ में स्थित गैस एजेंसियों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों गैस एजेंसियों पर 975 (591, 384) घरेलू सिलेंडर का स्टॉक है जो पर्याप्त है। साथ ही नियमित रूप से ऑनलाइन गैस बुकिंग व गैस सप्लाई हो रही है। एजेंसी संचालकों नीरज शर्मा, योगेंद्र सिंह कटारिया व राजेश पहाड़िया द्वारा बताया गया कि बीपीसीएल, आइओसीएल एवं बीपीसीएल की सप्लाई नियमित प्राप्त हो रही है तथा उपभोक्ताओं द्वारा नियमित बुकिंग की तुलना में ज्यादा बुकिंग की जा रही है।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel