देवली शहर की मस्जिदों में माहे रमजान के अंतिम जुम्मे में जुमा तुल विदा की नमाज़ अदा की गई।
शाही जामा मस्जिद में शाही इमाम हाफ़िज़ कारी आमान रज़ा संभली, अल अंसार मस्जिद में कारी हिदायतुल्लाह खा, एजेंसी मस्जिद में मुफ्ती बरतुल्लाह खान, जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ मस्जिद में हाफ़िज़ मुकीम रज़ा, कोटा रोड़ स्थित मस्जिद में हाफ़िज़ रहबर रज़ा मुराबादी ने, प्रताप नगर मस्जिद ए गौसिया में हाफ़िज़ शाहिद रजा, देवली गांव मस्जिद में मौलाना शमीउल्लाह रज़ा ने जुमातुलविदा की नमाज़ अदा करवाई। इस अवसर पर शाही इमाम हाफ़िज़ अमान रज़ा ने कहा कि इस्लाम में जुमा हफ़्ते की ईद है। हमें समाज के हर एक वंचित तबके के बारे में सोच कर उन तक जकात खैरात, फ़ित्रा, ईद किट पहुंचना चाहिए ताकि निर्धन लोग भी ईद मना सके और समाज की मुख्य धारा में रह सके। नमाज के बाद दुआएं खैर की गई जिसमें विश्व कल्याण, शांति समृद्धि, अमन सौहार्द्र अच्छी वर्षा, वतन की खुशहाली हेतु रब से दुआ की गई। उक्त जानकारी समाज के प्रतिनिधि हारून अंसारी एवं मोहम्मद इदरीस द्वारा दी गई।
मुस्लिम नवयुवक मंडल ने दिया मानवता का संदेश, सम्बन्धित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
मुकद्दस माहे रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज में खुदा की बारगाह में झुके सैकड़ों शीश










