Ajay AryaAjay Arya 14-Mar-2026
(216 View)

श्री रैगर विकास समिति द्वारा संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ 

श्री रैगर विकास समिति द्वारा संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ 

देवली उपखंड के नासिरदा में श्री रैगर विकास समिति द्वारा संचालित डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ समाज की धर्मशाला में किया गया। 
कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण तथा मुख्य अतिथि गोपाल लाल वर्मा (सेवानिवृत्त नर्सिंग अधीक्षक) द्वारा फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों को लाइब्रेरी में कुर्सियों पर बैठाकर तिलक एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए 20 सीटों की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकरलाल हाथीवाल जिलाध्यक्ष टोंक ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel