Ajay AryaAjay Arya 20-Mar-2026
(127 View)

नव संवत्सर पर शिक्षक शक्ति का संकल्प, संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

नव संवत्सर पर शिक्षक शक्ति का संकल्प, संस्कारयुक्त शिक्षा से राष्ट्र निर्माण का आह्वान

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला शाखा टोंक द्वारा नव संवत्सर 2083 के उपलक्ष्य में भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर देवली में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसमें संगठन के प्रदेश, संभाग, जिला एवं उपशाखा स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र कुर्मी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद पुष्करणा तथा विशिष्ट अतिथियों में लक्ष्मीकांत पारीक (खंड संचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, देवली), नौरंग सहाय (प्रदेश संयुक्त मंत्री), दिनेश कुमार शर्मा (संभाग उपाध्यक्ष), जितेंद्र सिंह (विभाग संगठन मंत्री), चन्द्र प्रकाश कुर्मी (प्रदेश मीडिया प्रभारी), जगदीश लाल गुर्जर (संभाग संयुक्त मंत्री), महेश शर्मा, देवराज सिंह (प्रार्थना सभा प्रकोष्ठ) सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पंचांग, परंपरा और वैज्ञानिक कालगणना, पदोन्नति, स्थानांतरण एवं वेतन विसंगतियों संस्कारयुक्त शिक्षा और सामाजिक दायित्व का संदेश, संगठन विस्तार एवं सदस्यता लक्ष्य, शिक्षक परिवर्तन के वाहक आदि पर चर्चा की गई। अंत में भारत माता के जयघोष, राष्ट्रभक्ति गीतों एवं सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। मंच संचालन जिला मंत्री भंवरलाल वैष्णव द्वारा किया गया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel