Ajay AryaAjay Arya 20-Mar-2026
(108 View)

गणगौर उत्सव के तहत निकाली कलश यात्रा, महोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

गणगौर उत्सव के तहत निकाली कलश यात्रा, महोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

देवली के पटेल नगर में गणगौर ग्रुप की महिलाओं द्वारा 16 दिवसीय गणगौर  महोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर भव्य कलश यात्रा निकाली, जो क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही।
उल्लेखनीय है कि विगत 15 दिनों से प्रतिदिन विधि-विधान के साथ गणगौर माता की पूजा-अर्चना की जा रही है। इसके साथ ही प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी गणगौर ग्रुप की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है, जिनमें भजन, गीत एवं पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। गणगौर पर्व न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का भी संदेश देता है, जहां महिलाएं पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ इस परंपरा को जीवित रखे हुए हैं। उत्सव के चलते पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग लेकर गणगौर माता से सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel