जनसेवा समिति देवली के तत्वाधान में पेंशनर्स समाज के सहयोग से लगाए गए 5 दिवसीय निशुल्क एक्यूप्रेशर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन शुक्रवार को किया गया।
समिति अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने बताया कि पेंशनर विश्राम गृह में आयोजित शिविर में विशिष्ट चिकित्साधिकारी डॉ. पीआर चौधरी एवं डॉ. केआर चौधरी द्वारा देशी पद्धति से बिना चिरफाड के 234 रोगियों की धरण, चटक, पेट दर्द, सिर दर्द, कमर, एडी का दर्द, साइटिका, लकवा आदि बीमारियों का उपचार किया गया। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि शिविर में घीसालाल टेलर, राजेंद्र कुमार शर्मा, श्यामलाल पारीक सत्यनारायण गोयल, महेश दाधीच आदि ने सेवाएं दी।
जनसेवा समिति द्वारा लगाए गए निशुल्क एक्यूप्रेशर योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का समापन










