देवली उपखण्ड के राजकीय विद्यालयों में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन षुक्रवार को किया गया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि सीबीईओ देवली हरिनारायण वैष्णव एवं विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ अरुण कुमार शर्मा ने स्वयंसेवकों को निष्काम भाव से देश के लिए हमेशा सेवा कार्य करते रहने के निर्देश दिए। कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली ने बताया कि अंतिम दिवस पर स्वयंसेवकों ने एग्रीकल्चर गार्डन की साफ सफाई का अभियान चलाया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कैलाश वर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी सीमा शेर ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रधान लाल मीणा ने कहा कि छात्रों को इन गतिविधियों में उत्साह से भाग लेना चाहिए, ये शिविर छात्रों में सेवा भावना के साथ विभिन्न सामाजिक और मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं।
राजकीय विद्यालयों में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन










