Ajay AryaAjay Arya 21-Mar-2026
(118 View)

जैन मंदिर में आर्यिका विभाश्री माताजी ने जिन सहस्त्रनाम अभिषेक करवाया 

जैन मंदिर में आर्यिका विभाश्री माताजी ने जिन सहस्त्रनाम अभिषेक करवाया 

देवली के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ द्वारा जिन सहस्त्रनाम अभिषेक करवाया गया।
इस मौके पर माताजी ने अपने प्रवचन में बताया कि ना कोई हमारा शत्रु है और नहीं कोई हितेषी क्योंकि हमारा कर्म ही मित्र है और कर्म ही शत्रु है। उन्होंने कहा कि अपने जीवन में किसी से बैर नहीं रखना चाहिए, जो भी हमें इस संसार में मिलता है वह अपने कर्म से ही मिलता है। समाज के महावीर कुमार जैन ने बताया की इस दौरान आहार चर्या, दोपहर में सामयिक, स्वतंत्र अध्ययन, सामूहिक स्वाध्याय एवं सांयकाल गुरु भक्ति, जिज्ञासा समाधान, आनन्द यात्रा कार्यक्रम आयोजित किए गए। रविवार को माताजी के प्रवचन व आहार चर्या श्री पारसनाथ मंदिर पटेल नगर में होगी।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel