Ajay AryaAjay Arya 21-Mar-2026
(97 View)

सिंधी समाज ने चेटीचंड पर निकाली शोभायात्रा, लंगर समेत कई कार्यक्रम हुए

सिंधी समाज ने चेटीचंड पर निकाली शोभायात्रा, लंगर समेत कई कार्यक्रम हुए

देवली में सिंधी समाज ने चेटीचंड उत्सव झूलेलाल जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई। इस मौके पर भव्य वाहन रैली निकाली गई। 
समाज के अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया की जयंती पर आराध्य भगवान झूलेलाल के महिलाओं द्वारा गीत पजड़े गए गए । वाहन रैली में डीजे की धुन पर महिलाएं, पुरुष व बच्चे जमकर नाचते गाते चल रहे थे। दोपहर को गुरु के लंगर का आयोजन हुआ, देर शाम तक  शहर के मुख्य बाजारों से शोभायात्रा निकल गई। शोभायात्रा का बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद द्वारा पुष्प वर्षा एवं जलपान द्वारा स्वागत किया गया। मधुर बैंड की धुनों के साथ-साथ सिंधी ढोल एवं डीजे  के साथ  ही पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पवित्र बनास नदी के तट बोरडा गणेश जी पहुंची वहां समाज के सभी लोगों द्वारा पल्लव पाया गया एवं झूलेलाल की आरती उतार कर पवित्र  ज्योत को बनास में विसर्जित किया गया।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel