Ajay AryaAjay Arya 21-Mar-2026
(143 View)

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, पार्टी के इतिहास और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी

भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ, पार्टी के इतिहास और सरकार की उपलब्धियो

भाजपा की ओर से संगठनिक मजबूती के लिए चलाए जा रहे पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत शनिवार को देवली में मंडल का प्रशिक्षण शिविर आदर्श विद्या मंदिर कुचलवाड़ा रोड़ पर आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बडोलिया, मंडल प्रभारी विनय ताकर, मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
मंडल अध्यक्ष ने बताया कि शिविर दो दिवसीय आवासीय रहेगा जिसमें सात सत्रों के माध्यम से पार्टी के इतिहास, सरकार की योजनाएं ओर सहित ओर भी विषय रहेंगे। प्रथम सत्र में जिला महामंत्री विष्णु शर्मा ने पार्टी के इतिहास एवं विकास यात्रा, पार्टी विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों सबके सामने रखी। इस अवसर पर पार्टी के इतिहास, विकास, प्रमुख आंदोलन, केंद्र ओर राज्य सरकार की योजनाएं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवजी धाकड़ ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष रेखा जैन, महामंत्री उमाशंकर खुटेटा, प्रमोद मंगल, नवल चतुर्वेदी,  मुकेश मीना, राजकुमारी सेन, नंद सिंह, सुमित गौतम, प्रकाश चंदेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel