देवली के समीप हनुमान नगर क्षेत्र में नवीन कृषि मंडी के सामने स्थित मां बिजासन गौशाला में गो भक्तों ने नवरात्रि के पावन पर्व पर विभिन्न फलों व सब्जियों की रंगोली बनाकर गौमाता को भोग लगाकर नेक कार्य किया।
गौसेवको ने बताया कि शनिवार को देवली निवासी गौभक्त महेश मंगल और रामपाल गर्ग ने सपरिवार मां बिजासन गौशाला कुंचलवाड़ा कला में विभिन्न मौसमी फल सेब,केले, अनार, पपीता, खरबूजा, तरबूज, चुकंदर एवं विभिन्न सब्जियां, हरा चारा, गुड़ की रंगोली बनाकर गौ माता को भोग लगाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में गौ सेवक परमेश्वर सोयल, चेतन शर्मा, रोहित सोयल, पवन सोयल, जगदीश मीणा, कालू , पिंटू सोयल समेत कई गोभक्त उपस्थित थे।
गौ भक्तों ने नवरात्रि में फलों व सब्जियों की रंगोली बनाकर लगाया गौमाता को भोग










