Ajay AryaAjay Arya 22-Mar-2026
(108 View)

विभा श्री माताजी ससंघ का श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

विभा श्री माताजी ससंघ का श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

गणिनी आर्यिका 105 विभा श्री माताजी ससंघ का रविवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पटेल नगर देवली में मंगल प्रवेश हुआ। 
मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि मंगल प्रवेश के तत्पश्चात माताजी के श्री मुख से भगवान की प्रतिमाओं का अभिषेक व शांतिधारा हुई। माताजी ने जैसी पर्याय वैसी परिणति, जैसी गति वेसी मति को समझते हुए, नाग-नागिनी का पार्श्वनाथ भगवान द्वारा कल्याण व मेढ़क के जीव का महावीर स्वामी द्वारा कल्याण आदि उदाहरणो द्वारा धर्म की महत्ता को समझाते हुए सभी को धर्म के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। प्रवचन के बाद माताजी की आहारचर्या की प्रक्रिया हुई। शाम को तत्वचर्चा, आनंदयात्रा व आरती का कार्यक्रम पटेल नगर मन्दिर परिसर में हुआ।


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel