देवली के समीप अंबापुरा कॉलोनी में सरसड़ी वाले चारभुजा नाथजी के मंदिर में शिखर निर्माण हेतु हेमराज ने 51 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग किया।
समाजसेवी सत्यनारायण सरसड़ी ने बताया कि मंदिर के ऊपर वर्तमान में शिखर नहीं होने से ग्रामीण इसके निर्माण की चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान एक श्रद्धालु हेमराज ने अपनी ओर से उक्त कार्य हेतु 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस मौके पर पुजारी दिनेश शर्मा, पूर्व सरपंच रमेश चंद दरोगा, जयकिशन जांगिड़, कजोड़ मल कलवार, किशन धाकड़, विष्णु शर्मा समेत कई ग्रामीणों की उपस्थिति में भामाशाह ने 51 रुपए की नकद राशि मन्दिर पुजारी को सौंपी।
मंदिर में शिखर निर्माण हेतु भामाशाह ने 51 हजार रुपए का सहयोग किया










