Ajay AryaAjay Arya 23-Mar-2026
(3226 View)

राजकीय महाविद्यालय में शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रदांजली दी

राजकीय महाविद्यालय में शहीद दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रदांजली दी

राजकीय महाविद्यालय देवली में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में शहीद दिवस मनाया गया। इस मौके पर देश के महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि सभा और संगोष्ठी आयोजित की।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शहीद भगत सिंह और उनके साथियों का बलिदान केवल इतिहास की घटना नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के समर्पण की वह कड़ी है जो हर युवा को देश प्रेम और करते हुए निष्ठा का मार्ग दिखाती है। सहायक आचार्य शंकर लाल चौधरी ने क्रांतिकारियों के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई तथा रविंद्र कुमार जांगिड़ ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने और राष्ट्र के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel