देवली ब्लॉक के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्याे की दो दिवसीय सत्रांत वाक्पीठ संगोष्ठी के द्वितीय दिवस का शुभारंभ सत्येंद्र व्यास सेवानिवृत्त उप निदेशक के मुख्य आतिथ्य एवं हरि नारायण वैष्णव मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली की अध्यक्षता में हुआ।
संगोष्ठी सचिव चंद्रप्रकाश माहेश्वरी ने बताया कि व्यास ने सभी संस्था प्रधानों को निष्ठा व ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन का संकल्प दिलाया तथा वैष्णव ने महत्त्वपूर्ण प्रशासनिक दिशा निर्देश प्रदान किए। प्रवीण चौधरी ने लेखा संबंधी, राजेश कुमार खींची ने शाला दर्पण, अनीता लाठी ने एसडीएमसी की प्रभावी भूमिका, वसुधा शर्मा ने विद्यालय में सह शैक्षिक गतिविधियां, सत्येंद्र जोशी ने प्रभावी शाला संबलन, कृष्ण गोपाल ने स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पर प्रभावी वार्ता दी। कार्यक्रम में अरुण कुमार शर्मा एसीबीईओ भी उपस्थित हुए। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले सीबीईओ हरि नारायण वैष्णव और वाक्पीठ संगोष्ठी अध्यक्ष भागचंद जैन का अभिनंदन किया गया।
प्रधानाचार्याे की वाक्पीठ संगोष्ठी में सेवानिवृत होने वाले सीबीईओ का अभिनंदन किया










