देवली में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए शहीद दिवस मनाया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पक्षियों के पीने के लिए परिंडे बांधे तथा अनाज के लिए भी व्यवस्था की। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री विशाल राव, नगर सुरक्षा प्रमुख जितेंद्र मेहता, सह सुरक्षा प्रमुख दीपक मेघवंशी, हरि वर्मा, गौ रक्षा सह सुरक्षा प्रमुख विनोद लोहार, नगर मिलन प्रमुख विक्रम सिंह, हिमांशु, आरएसएस विस्तारक व आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक धर्मराज मौजूद रहे।
बजरंग दल ने शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों को किया नमन











