पेंशनर भवन में रविवार को जनसेवा समिति देवली का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। इस मौके पर हुए चुनाव में कानसिंह राणावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने अपनी कार्यकारिणी के भंग करने की घोषणा की तत्पश्चात वर्ष 2026-2028 के लिए अध्यक्ष पद निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन अधिकारी भागचंद जैन एवं सभा अध्यक्ष अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में अध्यक्ष पद के लिए नाम मांगे गए जिसमें केवल एक ही नाम आने पर कानसिंह राणावत को सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। समिति महामंत्री महावीर कुमार जैन द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमें वर्ष में किए गए कार्य की जानकारी दी गई। अधिवेशन में कई सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे जिस पर आगे कार्यवाही हेतु सहमति बनी। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि नई कार्यकारिणी बाद में घोषित की जाएगी।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.facebook.com/share/r/1Kz5Q3AkpS/
https://www.instagram.com/reel/DWd6_y5gZlC/?igsh=MW14cjUwaTVjeHZlNw==
कानसिंह राणावत सर्वसम्मति से जनसेवा समिति के अध्यक्ष निर्वाचित










