श्री अग्रवाल पंचायत संस्था देवली की आम सभा की बैठक महावीर प्रसाद गोयल की अध्यक्षता में आयोजित कर द्विवार्षिक चुनाव संपन्न किए गए जिसमें सर्वसम्मति से नोरतमल गोयल को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष गोवर्धन कंछल, मंत्री सुरेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीताराम गर्ग को निर्वाचित किया। बैठक में अध्यक्ष तिलोक मंगल, संरक्षक बृजमोहन गोयल, सत्यनारायण सिंहल, मंत्री रूपम जिंदल, कोषाध्यक्ष रवि सिंघल व समाजबंधु उपस्थित थे।
अग्रवाल पंचायत संस्था के चुनाव में नोरतमल गोयल अध्यक्ष निर्वाचित










