Ajay AryaAjay Arya 29-Mar-2026
(99 View)

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान का किया स्वागत, अध्यक्ष ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान का किया स्वागत, अध्यक्ष ने केंद्र एवं राज्य सरक

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती रविवार को देवली आए जिनका भाजपा मण्डल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं ने माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष टोंक से झालावाड़ प्रवास के दौरान देवली के महाराणा प्रताप चौराहे स्थित डाक बंगले में रुके जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित ईद स्नेह मिलन समारोह में शामिल हुए। समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की है। भाजपा की नीति अंत्योदय की है और सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी सबका साथ सबका विकास का वादा निभाते हुए छत्तीस कौम के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पंहुचाने में सहयोग करें। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय के सामने भी रईस खान के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर, महामंत्री वकार खान, आईटी सेल संयोजक इरशाद हुसैन, जिला अध्यक्ष अब्दुल रशीद, कार्यकारिणी सदस्य मुजाहिद खान भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ थे। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शकील अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह राणावत, राजेंद्र सिंह सांडला, उमाशंकर खूंटेटा, रवि बलसोरा, शिवराज साहू, शादाब रिजवी, जावेद, फारूक हुसैन, गुलशेर खान, मनोज सैनी, मो. इदरीश समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
समाचार से संबंधित वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कीजिए। 👇
https://www.facebook.com/share/v/1E1UxY28tv/
https://www.instagram.com/reel/DWdzmlAAS-3/?igsh=aGVnemo0eDVleWc4


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel