टोंक जिले मे भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में एसआईएस सिक्योरिटी द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए सुरक्षा जवान 350 पद, सुरक्षा सुपरवाइजर 10 पद, सुरक्षा अधिकारी 10 पदो के लिए जिले मे ब्लॉक स्तरीय भर्ती (कैंप) शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रमानुसार 8 अप्रेल को पंचायत समिति देवली, 9 अप्रेल को पंचायत समिति टोड़ारायसिंह, 10 अप्रेल को पंचायत समिति मालपुरा, 13 अप्रेल को पंचायत समिति पीपलू, 16 अप्रेल को पंचायत समिति निवाई, 17 अप्रेल को पंचायत समिति उनियारा, 20 अप्रेल को पंचायत समिति टोंक मे प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक भर्ती शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कमांडेंट कार्यालय उदयपुर से आए सेंटर हैड राकेश चौधरी एवं सहायक भर्ती अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि सुरक्षा जवान के लिए 10 वीं, सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12 वी, एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए ग्रेजुएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। युवा की उम्र 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अभ्यर्थी की ऊँचाई 168 व 170 सेमी एवं वजन 55 से 90 किलोग्राम होना आवश्यक है।
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर :- 9694371137,7073744937,8219591494 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
टोंक जिले में रोजगार शिविरों की तिथियां हुई निर्धारित










