Ajay AryaAjay Arya 04-Apr-2026
(172 View)

बाल विवाह दंडनीय अपराध है, नालसा हेल्पलाइन 15100 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें

बाल विवाह दंडनीय अपराध है, नालसा हेल्पलाइन 15100 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर सूचना दें

देवली उपखंड के हिसामपुर ग्राम में बाल विवाह की सूचना मिलने पर तालुका विधिक सेवा समिति ने त्वरित संज्ञान लेते हुए बालिका के संरक्षण और काउंसलिंग की कार्रवाई शुरू की। प्रकरण को गंभीर मानते हुए नाबालिग के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
समिति अध्यक्ष हर्ष मीना (न्यायिक मजिस्ट्रेट) ने बताया कि बाल विवाह की सूचना मिलते ही काउंसलिंग और विधिक जागरूकता की प्रक्रिया शुरू की गई तथा महिला काउंसलर भगवान कंवर को उनके घर भेजा गया। काउंसलर ने परिजनों को बताया कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक कुप्रथा और दंडनीय अपराध है, जिसके नाबालिग के जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य पर दूरगामी दुष्परिणाम होते हैं। उन्होंने बताया कि सम्बंधित बाल विवाह को रुकवा दिया गया है, यदि बालिका अपनी इच्छा व्यक्त करती है तो विभिन्न हितधारकों और प्रशासन के समन्वय से नालसा आशा योजना के अंतर्गत बालिका के लिए रोजगार और पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी। सचिव ने आमजन से अपील की कि बाल विवाह से संबंधित किसी भी सूचना पर नालसा हेल्पलाइन 15100 या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel