Ajay AryaAjay Arya 11-Apr-2026
(83 View)

देवली में आकाश इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ देंगे फाउंडेशन नीट और जेईई की विशेष जानकारी, एआईपीइस स्कूल में कल होगा निशुल्क ओरिएंटेशन सत्र

देवली में आकाश इंस्टीट्यूट के विशेषज्ञ देंगे फाउंडेशन नीट और जेईई की विशेष जानकारी, एआईपीइस स्क

देवली में जयपुर रोड़ स्थित आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल एआईपीएस में अब कोटा आकाश इंस्टीट्यूट के अनुभवी और विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए फाउंडेशन नीट और जेईई की विशेष कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। इस नई पहल के माध्यम से क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय कोचिंग और मार्गदर्शन अब अपने ही शहर में प्राप्त हो सकेगा। 
स्कूल डायरेक्टर मोहित मंगल ने बताया कि इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के उपलक्ष्य में 12 अप्रैल को सुबह 10.30 बजे से विद्यालय परिसर में ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस सत्र में आकाश इंस्टीट्यूट राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी, रणनीति और कोर्स की संरचना के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह कार्यक्रम पूरी तरह से निशुल्क है और इसमें हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों के आरबीएसई एवं सीबीएसई बोर्ड के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। विद्यालय प्रशासन ने सभी अभिभावकों और छात्रों को आमंत्रित किया है कि वे विद्यालय परिसर में पहुंचकर इस मार्गदर्शन सत्र का लाभ उठाएं और अपने केरियर की दिशा में एक प्रभावी कदम बढ़ाएं।

 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel