निदेशालय माध्यमिक शिक्षा बीकानेर के आदेशानुसार सघन प्रवेश उत्सव अभियान के तृतीय चरण का आगाज किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक एवं जिला प्रभारी बजरंग लाल कड़वासरा एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरि नारायण वैष्णव द्वारा राजकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया।
पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने बताया कि टीम ने विद्यालय में अवलोकन के दौरान कुल नव प्रवेश 63, चिह्नित 9 बच्चों में से 6 बच्चों को तत्काल प्रवेश देने के निर्देश दिए। बाल वाटिका में नव प्रवेशित बच्चों के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। वार्ड नंबर 18 में जाकर अभिभावकों से चर्चा की और सर्वेकर्ता माया कुमारी मीना से आंगनबाड़ी में नव प्रवेशित एवं ड्राप आउट बच्चों से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार का रिकॉर्ड सही एवं संतुष्टिपूर्ण पाया गया। इस दौरान एसीबीईओ अरुण शर्मा भी साथ थे।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्राम में सर्वे कर रहे धनराज चौधरी, रामप्यारी मीणा, राजेंद्र कंवरिया और पार्वती चौपदार से जानकारी ली। सर्वे में आ रही समस्याओं का निदान किया गया एवं ग्रामवासियों को कम खर्चे में बेहतर शिक्षा हेतु अपने बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
सहायक निदेशक ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का फील्ड निरीक्षण किया










