देवली उपखंड के पोल्याड़ा ग्राम निवासी प्रतिभाशाली निशानेबाज छात्रा राधिका मीणा को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने सम्मानित किया।
उल्लेखनीय है कि राधिका ने राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के उद्देश्य से देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर द्वारा राधिका को 2 लाख रुपये कीमत की गन भेंट की गई।
प्रतिभाशाली निशानेबाज छात्रा राधिका मीणा को एसडीएम ने किया सम्मानित










