Ajay AryaAjay Arya 10-Apr-2026
(72 View)

राजकीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, न्यायाधीश ने बढ़ते साइबर क्राइम से बचने हेतु विद्यार्थियों को किया जागरूक 

राजकीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, न्यायाधीश ने बढ़ते साइबर क्राइम से बचने हे

देवली उपखंड के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दूनी सिविल न्यायालय न्यायाधीश माधवी गोस्वामी ने विधिक सेवा और साइबर क्राइम पर छात्र छात्राओं को जागरूक किया।
प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा ने बताया कि न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं को वर्तमान समय में चल रहे साइबर क्राइम तथा सोशल मीडिया फ्रॉड के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। उन्होंने छात्रों को भ्रूण लिंग परीक्षण जांच, बाल विवाह कानूनी अपराध, राइट टू एजुकेशन, निशुल्क शिक्षा अधिनियम कानून, लैंगिक अपराधों से बालकों की सुरक्षा, सोशल मीडिया फ़्रॉड, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी शेयर आदि सावधानियां रखने हेतु जागरूक किया। न्यायाधीश ने छात्र-छात्राओं के कानून संबंधी प्रश्नों का बेबाक जवाब दिया। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति जिला शिक्षा अधिकारी भंवरलाल कुम्हार, उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा, सीमा शेर, महावीर प्रसाद बडगूजर, सुरेन्द्र सिंह नरूका सहित विद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel