अखिल भारतीय पांचाल लोहार समाज मंदिर, श्री सीताराम जी एवं श्री विश्वकर्मा भगवान ट्रस्ट बीसलपुर की वार्षिक बैठक 12 अप्रैल रविवार को ट्रस्ट कार्यालय बीसलपुर मंदिर पर प्रात 11:00 बजे आयोजित की जाएगी।
ट्रस्ट संयोजक दुर्गा लाल पांचाल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महावीर प्रसाद पांचाल करेंगे। बैठक में वार्षिक आमद खर्च पेश कर सीए ऑडिट करने पर निर्णय लिया जाएगा। इस दौरान मंदिर में विकास कार्य करवाने एवं योजनाओं पर निर्णय लेकर प्रस्ताव लिया जाएगा तथा अन्य सामाजिक चर्चा की जाएगी।
पांचाल लोहार समाज मंदिर ट्रस्ट की बैठक कल, मन्दिर विकास समेत कई बिंदुओं पर होगी चर्चा










