देवली उपखण्ड के पनवाड़ ग्राम में रविवार को माली समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के संयोजक महावीर प्रसाद माली ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अखिल भारतीय धीवर माली समाज संस्थान टोंक जिला अध्यक्ष प्रहलाद तलाईच उनियारा, पनवाड़ पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदास माली पटवार संघ अध्यक्ष टोंक और बाहर से पधारे हुए अतिथियो ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर दीपक जलाकर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के तहत 70 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं उनकी पत्नी सावित्रीबाई फुले की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सैकड़ो समाजबंधु उपस्थित रहे।
माली समाज ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती मनाई, प्रतिभाओं का किया सम्मान










