मुनि सुधासागर महाराज की प्रेरणा से रविवार को बारह वर्षीय पाठ्यक्रम की परीक्षा का आयोजन श्री महावीर दिगम्बर जैन मंदिर एवं धर्मशाला परिसर में किया गया ।
परीक्षा संयोजक राकेश अजमेरा ने बताया कि श्री दिगम्बर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जैन धर्म की संस्कृति का घर बैठे स्वाध्याय करते हुए अध्ययन कर परीक्षा दी जा सकती है। परीक्षा में प्रथम वर्ष से अष्टम वर्ष तक में कुल 40 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। सागनेर संस्थान जयपुर से श्री अर्चित शास्त्री, मंदिर से ट्रस्टी गोविन्द बाकलीवाल एवं गजेन्द्र जैन ने प्रश्न पत्र लिफाफों पर हस्ताक्षर कर परीक्षा प्रारम्भ करवाई।
जैन धर्म संस्कृति पाठ्यक्रम परीक्षा आयोजित










