Ajay AryaAjay Arya 12-Apr-2026
(176 View)

एआईपीएस स्कूल एवं आकाश इंस्टीट्यूट के नॉलेज पार्टनरशिप के तहत हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही नीट एवं जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा

एआईपीएस स्कूल एवं आकाश इंस्टीट्यूट के नॉलेज पार्टनरशिप के तहत हुआ ओरिएंटेशन कार्यक्रम, विद्यार

देवली के आदर्श इंडियन पब्लिक स्कूल में रविवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर एआईपीएस स्कूल एवं आकाश इंस्टीट्यूट कोटा के मध्य नॉलेज पार्टनरशिप की औपचारिक घोषणा की गई। यह साझेदारी विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट  एवं जेईई की तैयारी के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में अखिलेश दीक्षित (क्षेत्रीय निदेशक आकाश इंस्टिट्यूट  कोटा ), डायरेक्टर मोहित अग्रवाल, संस्थापक सीताराम मंगल एवं विमला  मंगल तथा प्राचार्य राजेन्द्र कौर शामिल रहे। मोहित अग्रवाल ने इस साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एआईपीएस स्कूल का उद्देश्य केवल स्कूली शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर से ही तैयार करना है, ताकि वे भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि आकाश इंस्टिट्यूट जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ाव विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और इससे विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान अखिलेश दीक्षित ने बताया कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिसमें उन्हें स्कूली शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि कक्षाएं 8 वीं कक्षा से प्रारंभ की जाएंगी, जिससे विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही नीट एवं जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा। अखिलेश दीक्षित ने आकाश इंस्टिट्यूट की शिक्षण पद्धति, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट प्रणाली एवं परिणामों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी अपनी जिज्ञासाएं व्यक्त की, जिनका आकाश टीम द्वारा बहुत ही स्पष्ट और संतुलित तरीके से समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्य राजेन्द्र कौर ने अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में देवली एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel