जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा शनिवार को देवली में अनुवर्ती गहन अभियान का संचालन किया गया, जिसका उपखंड अधिकारी रूबी अंसार द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
एसडीएम ने बताया कि जिला कलेक्टर टोंक के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल समस्या से ग्रस्त गांव में पाइप लाइन मरम्मत, हैंड पंप मरम्मत संबंधी कार्य किए गए। विभाग द्वारा किए गए कार्यों का राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया गया। उपखंड अधिकारी ने ग्राम पंचायत पनवाड़ में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा देवली शहर में स्थित फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एसडीएम ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों का निरीक्षण किया, पेयजल आपूर्ति नियमितता के दिए निर्देश










