देवली पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए माँ बेटी को गिरफ्तार कर 600 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। इस दौरान उनसे 3 लाख 44 हजार 487 रुपए नकद भी जब्त किए गए हैं।
थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर ने बताया कि पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने वीर तेजाजी कॉलोनी स्थित एक मकान पर दबिश दी, जहां से आरोपी महिला राजराणी देवी पत्नी सत सिंह सांसी निवासी पोल्याडा और उसकी पुत्री कुमारी शिवानी को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके कब्जे से 600 ग्राम स्मैक और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई। पुलिस के अनुसार बरामद नकदी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री से प्राप्त होना सामने आया है। आरोपियों के पास से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पैकिंग सामग्री सहित अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं, जो नशे के कारोबार में उपयोग में लिए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी लाइसेंस के लंबे समय से स्मैक की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए माँ-बेटी को किया गिरफ्तार, 600 ग्राम स्मैक एवं 3.44 लाख रुपए नकद बरामद










