देवली शहर की जामा मस्जिद में आयोजित बैठक में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में अब्दुल खालिक अब्बासी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
मस्जिद कमेटी प्रवक्ता आसिफ़ अब्बासी ने बताया कि बैठक में 18 सदस्यों का भी चुनाव किया गया है, जिन्हें अगली बैठक में अलग-अलग जिम्मेदारी देने की घोषणा की गई। सदस्यों में पपिन कुरैशी, वहीद कुरैशी, रफीक खान, जॉनी बिसायती, नावेद लोहार, नाहिर लोहार, जावेद मंसूरी, जब्बार मंसूरी, इशाक मंसूरी, आसिफ़ अब्बासी, शाहरुख शाह, नाज़ू शौर्गर, आरिफ रंगरेज, खालिद रंगरेज, मो इमरान पठान, फ़जरू राइन शामिल है। कमेटी के सदर और सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष का रहेगा।
जामा मस्जिद कार्यकारिणी गठित, अब्दुल खालिक अब्बासी अध्यक्ष मनोनीत










