देवली उपखंड की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बंथली में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत प्रवेश उत्सव रैली का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने बताया कि रैली में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को साफा बंधवाकर एवं तिलक लगाकर दुपट्टा ओढा कर गाड़ियों में बैठाया गया। रेली मुख्य बाजार में होती हुई ग्राम पंचायत की समस्त गलियों में घूम कर विद्यालय पहुंची। विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों और सरकारी योजनाओं का पंपलेट बनाकर ग्राम बंथली में वितरित किया गया एवं मुख्य सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाए गया। प्रधानाचार्य द्वारा सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। प्रवेश उत्सव रैली पर जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पुष्प वर्षा की गई।
प्रवेश उत्सव रैली निकाल कर राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलवाने हेतु किया प्रेरित










