देवली उपखण्ड के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली गांव में प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान स्वरूप रैली का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य दामोदर लाल वर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार प्रतिभावान छात्रों का सम्मान एवं अधिक से अधिक संख्या में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश दिलाने के लिए जागरूक रैली का आयोजन किया गया। रैली को एसडी एमसी सदस्य बिहारीलाल अग्रवाल, भंवरलाल माली ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विद्यालय स्टाफ सुरेन्द्र नामा, शंकर लाल मीणा, धनपाल मीणा, हंसराज कुम्हार, मदनलाल रेगर, कमलेश माली, रवि कुमार, संगीता सिंह, अनुराधा शर्मा, ममता शर्मा सहित विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभाशाली छात्रों के सम्मान स्वरूप निकाली गांव में रैली










