राजकीय महाविद्यालय देवली में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान के निर्देशानुसार निर्वाचन साक्षरता क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता एवं निर्वाचन साक्षरता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्राचार्य प्रो. पूरण मल वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, शुद्ध मतदाता सूचियों की आवश्यकता, निर्वाचन प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन संबंधी संवैधानिक दायित्वों एवं जागरूक नागरिकता की भावना विकसित करने पर बल दिया गया। इस अवसर पर क्लब प्रभारी दिनेश कुमार मीणा ने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जागरूक एवं जिम्मेदार मतदाता में निहित है। मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण नागरिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया को समझने तथा समाज में मतदाता जागरूकता का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। प्राचार्य ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य युवा पीढ़ी को लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति सजग, संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाना है।
राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित










