Ajay AryaAjay Arya 24-Nov-2026
(89 View)

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर: मोतियाबिंद आपरेशन के बाद सभी रोगी स्वस्थ

जनसेवा समिति द्वारा आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर: मोतियाबिंद आपरेशन के बाद सभी रोगी स्वस्थ

जन सेवा समिति देवली एंव सहाय होस्पिटल जयपुर के सानिध्य में आयोजित निःशुल्क नैत्र शिविर में चयनित 10 रोगियों का मोतियाबिंद ऑपरेशन सफल रहा है। 
समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत ने बताया कि फोलोअप शिविर में जयपुर से मोतियाबिंद आपरेशन कराने के बाद देवली लाने पर सभी रोगी स्वस्थ पाए गए है। नैत्र विशेषज्ञ डॉ. ज्योति पचार सहित टीम द्वारा फोलोअप किया गया जिसमें रोगियों के आँखों की जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाइयाँ दी गई। समिति की तरफ से रोगियों को चाय नाश्ता दिया गया है। रोगियों की पट्टियाँ खोल कर विजन टैस्ट किया गया है और नम्बर वाले चश्मे दिए जाएंगे। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रुटिन के अनुसार 15 दिसम्बर को चैकिंग व टैस्ट किया जाएगा। शिविर मे सत्यनारायण गोयल, प्रहलाद शर्मा, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, महेंद्र कुमार जोशी, नवल जांगिड़ ने सेवाएं दी।
 


Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Deoli Channel
Share:
Deoli Channel
Deoli Channel