देवली में गुरु नानक नाम लेवा संगत द्वारा गुरु नानक जयंती पर्व बड़े ही श्रद्धा भाव व धूमधाम से मनाया गया। जयंती के उपलक्ष्य में 13 तारीख से लाड़ीवार सुबह रोजाना प्रभात फेरी निकाली गई, जिसका आज समापन हुआ।
प्रभात फेरी में संगत ने शब्द-कीर्तन गाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण किया। संगत ने गुरु नानक देव जी के उपदेशों - नाम जपो, किरत करो और वंड छको का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। गुरुद्वारा साहिब में सुखमणि साहिब जी के पाठ, कीर्तन और गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेका और लंगर छका। इस अवसर पर प्रदेश व देश में सुख-शांति, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष अरदास की गई। कार्यक्रम में संगत के सेवादारों ने व्यवस्था संभाली। अंत में गुरु नानक देव जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।
गुरु नानक जयंती : अरदास में सुख-शांति की कामना, प्रभात फेरी का हुआ समापन










