राष्ट्रसंत आचार्य 108 पुलक सागर महाराज का 25 नवम्बर को देवली शहर में मंगल प्रवेश होगा।
समाज के प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि 25 नवम्बर बुधवार को प्रातः 8:30 बजे जहाजपुर चुंगी नाके से आचार्य की भव्य शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जो मुख्य मार्गों से होते हुए पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुँचेगी। आचार्य की अगवानी के लिए 108 मुनि वैराग्य सागर महाराज, 108 मुनि सुप्रभ सागर महाराज सहित सैकड़ों की संख्या में श्रावक-श्राविकाएं एवं धर्मप्रेमी बंधु उपस्थित रहेंगे। मंदिर में मंगल प्रवेश के पश्चात पटेल नगर में एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जहाँ आचार्य उपस्थित जनसमुदाय को अपने मंगल प्रवचनों से लाभान्वित करेंगे। आयोजन को लेकर सकल जैन समाज द्वारा तैयारियां जोरों पर की जा रही है।
आचार्य 108 पुलक सागर महाराज का मंगल प्रवेश 25 नवम्बर को










