देवली में 33/11 केवी देवपुरा रोड जीएसएस से निकल रहे 11 केवी नेकचाल रोड फीडर पर आवश्यक रख रखाव कार्य हेतु फीडर से जुड़े क्षेत्र की विद्युत सप्लाई शुक्रवार को प्रातः 8:15 बजे से 11:15 बजे तक बंद रहेगी।
जयपुर डिस्कॉम के कनिष्ठ अभियन्ता ने बताया कि 24 अप्रेल को 33/11 केवी देवपुरा रोड जीएसएस से निकल रहे 11 केवी नेकचाल रोड फीडर पर आवश्यक रख रखाव कार्य हेतु फीडर से जुड़े बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी, अम्बेडकर सर्किल, देवली गांव रोड के आसपास के उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई प्रातः 8:15 बजे से 11:15 बजे तक बंद रहेगी।
मेंटिनेंस के चलते विद्युत सप्लाई कल रहेगी बन्द










